लखीमपुर खीरी : छठ पर्व...उगा हो सुरुज देव भिन भिनसरवा, अरघ के बेरवा…

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। लोक आस्था एवं प्रकृति के पावन पर्व छठ का समापन शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ। इसके लिए जिले भर में छठ घाट यानि पूजा स्थल बनाए गए थे। शुक्रवार अल सुबह व्रती महिलाएं परिवार संग प्रसाद के डाला के साथ छठ गीत गाते हुए पूजा स्थल पहुंची। सूर्य के उदय होते ही महिलाओं ने पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान की आरती उतार कर अर्घ्य दिया और घर परिवार की उन्नति एवं खुशहाली की मंगल कामना की।

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शुक्रवार अल सुबह ही पूजा स्थल सेठ घाट पर परिवार संग महिलाएं पहुंच गई। इससे सेठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ इकठ्ठा हो गई। स्थित यह बन गई कि घाट पर पैर रखने तक की जगह नहीं रही। महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पारंपरिक गीतों के साथ पूजन की तैयारी में लग गई। सूर्य भगवान के उदय होते ही महिलाओं ने विधि विधान से पूजन शुरू कर दिया। व्रती महिलाओं ने सूर्य देवता की आरती उतार कर अंतिम अर्घ्य  दिया। इसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे की मांग की सिंदूर लगाकर घर परिवार के लिए उन्नति की कामना कर सौभाग्य मांगा। इसके बाद प्रसाद वितरण व्रती महिलाओं ने व्रत का पाराण किया।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : बैंक कर्मचारियों की अभद्रता से नाराज कोटेदार ने खुद पर डाला पेट्रोल, बवाल

संबंधित समाचार