Bareilly: अवैध खनन करते पकड़े गए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली, राजस्व टीम ने किया सीज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार : राजस्व टीम ने अवैध खनन कर रहे लोगों की दो ट्रैक्टर -ट्राॅलियों को पकड़कर मीरगंज पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद भी क्षेत्र में बेखौफ लोग खनन करते हुए देखे गए। ठिरिया खेतल के सामने बह रही बहगुल नदी के पास फुरकान का आम और अमरुद का बाग है। 

खनन माफिया नदी के किनारे बाग के पास दिन रात खनन कर रहे थे। फुरकान ने बताया पहले उन्होंने उन लोगों को खुद मना, उनके नहीं मानने पर उन्होंने एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता को फोन कर दिया। जिसके बाद एसडीएम राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनको देखकर खनन कर रहे लोग ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भागने लगे।

राजस्व टीम लेखपाल और एसडीएम के चालक ने दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर चाबी निकाल ली। अन्य कई लोग ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गए। टीम दोनों ट्रैक्टर ट्राॅली को थाना मीरगंज ले गई। लेखपाल आदित्य गंगवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: बहन की सहेली के साथ भाई ने कर दिया कांड, अब ढूंढने में जुटे परिजन और पुलिस

संबंधित समाचार