रुद्रपुर: अभद्रता का विरोध करने पर फोड़ डाला युवक का सिर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक युवक को अभद्रता का विरोध करना महंगा पड़ गया। हमलावर ने सिर पर डंडा मार कर लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके सिर पर सात टांके आए और घायल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिव नगर थाना ट्रांजिट कैंप निवासी संजय कुमार ने बताया कि 22 नवंबर को वह अपने कमरे में सो रहा था। तभी किराएदार घर के सामने खड़े होकर गालियां दे रहा था। जब उठाकर उसने आरोपी अमित को गाली देने से मना किया तो आरोपी ने डंडे से हमला बोल दिया और सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए।

जिससे युवक लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल के सिर पर कई टांके लगाए और उसे रेफर कर दिया। घायल की स्थिति स्थिर है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: मुस्लिम लड़की ने पति पर बनाया धर्मांतरण का दबाव

संबंधित समाचार