दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शाह ने दिए निर्देश
नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के होते विकराल रुप को नियंत्रित करने के लिये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में राजधानी में आरटी पीसीआर जांच में दो-गुना वृद्धि का निर्णय लिया गया। साथ ही राजधानी में लैबों की क्षमता का अधिक से अधिक उपयोग …
नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के होते विकराल रुप को नियंत्रित करने के लिये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में राजधानी में आरटी पीसीआर जांच में दो-गुना वृद्धि का निर्णय लिया गया। साथ ही राजधानी में लैबों की क्षमता का अधिक से अधिक उपयोग करके, जहां कोविड होने का खतरा ज़्यादा है, वहां स्वास्थ्य मंत्रालय तथा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(आईसीएमआर)की मोबाइल टेस्टिंग वैनों को तैनात करने का फैसला किया गया। शाह ने बैठक में दिये गये निर्देशों के बारे में सिलसिलेवार ट्वीट कर जानकारी दी।
दिल्ली में अस्पतालों की क्षमता तथा अन्य मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता में वृद्धि की जानी चाहिए। इसी दिशा में मई में बनाए गये धौला कुआं स्थित डीआरडीओ के कोविड अस्पताल में 250 से 300 आईसीयू बेड और शामिल किए जाएंगे। जिसे गम्भीर कोविड रोगियों का वहाँ इलाज किया जा सके। ऑक्सीजन की सुविधा वाले बेडों की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से छतरपुर के 10,000 बेड वाले कोविड सेंटर को और सशक्त किया जाएगा। पहले शुरू किए गए सारे कंटेनमेंट उपायों की समीक्षा हो। विशेषकर वह लोग जिन्हें कोविड होने का खतरा अधिक है उनकी लगातार समीक्षा की जानी चाहिए ताकि रोकथाम उपायों को लागू करने में कोई कमी ना रह जाए।
केंद्रीय सशक्त पुलिस बलों ने कोरोना से लड़ने में देश और दिल्ली की जनता का बहुत सहयोग किया है। मोदी सरकार ने दिल्ली में स्वास्थ्यकर्मियों की कमी को देखते हुए सीएपीएफ से अतिरिक्त डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ देने का निर्णय लिया है। डॉ. वी के पॉल, निदेशक एम्स और महानिदेशक आईसीएमआर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति इसपर जल्द ही रिपोर्ट देगी। बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में वायरस के 3235 नए मामले आए और 95 मरीजों की मौत हुई है । दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 7614 हो गई है।
