Moradabad News : सबसे अधिक मुरादाबाद से 1758 हज यात्रियों का चयन, 18 फरवरी तक जमा करना होगा अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट
मुरादाबाद, अमृत विचार। ऑल इंडिया हज कमेटी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने हज जाने वाले यात्रियों के अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी तय की है। इस वर्ष मंडल से 4420 हज यात्रियों का हज जाने के लिए चयन हुआ है। जिसमें सबसे अधिक मुरादाबाद से 1758 हज यात्री हज यात्रा पर जाएंगे।
सोमवार को जिला अल्पसंख्यक अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया की हज कमेटी ऑफ इण्डिया के सर्कुलर के अनुसार हज-2025 के सभी चयनित हज यात्रियों को अपना मूल अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ में अन्तिम तिथि 18 फरवरी तक जमा करना है। जनपद रामपुर से 966, बिजनौर से 635, अमरोहा से 548 तथा जनपद संभल से 512 हज यात्रियों का चयन किया गया है।
हज 2025 चयनित यात्रियों के अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट की वैधता, पासपोर्ट की दशा सही हो, पासपोर्ट किसी प्रकार से फटा या कटा या पृष्ठ ढीले न हों, किसी प्रकार के पानी व अन्य धब्बे न हों, कम से कम एक साथ दो पृष्ठ खाली हों वो लोग उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ में पासपोर्ट रिकार्ड के लिए जमा करके अपने जिले के जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में सूचित करें। यदि ऐसा नहीं है तो नये पासपोर्ट के लिए हज यात्रियों को तुरंत आवेदन करना होगा।18 फरवरी, 2025 तक नया पासपोर्ट उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति,लखनऊ में जमा करना होगा।
ये भी पढे़ं : World Cancer Day 2025 : हर साल साढ़े चार लाख लोगों को तंबाकू से हो रहा कैंसर, यह लक्षण हो तो तुरंत कराएं इलाज
