रिश्तों के कत्ल की कोशिश : अवैध संबंधों के आड़े आई पत्नी...तो सिपाही पति ने अर्धांगिनी को जिंदा जलाने का किया प्रयास

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Balrampur, Amrit Vichar : देहात कोतवाली में तैनात सिपाही कुलदीप यादव ने रिश्तों का कत्ल करने का प्रयास किया। पत्नी प्राची ने सिपाही पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि पति कुलदीप का बाहरी महिलाओं के साथ अवैध सम्बन्ध हैं। जिसका विरोध करने पर पति ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने सिपाही पर डीपी एक्ट (दहेज उत्पीडन) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

लिखित शिकायत में पत्नी प्राची यादव ने बताया कि मूलरूप से हरदोई जनपद के पचदेवरा थाना अंतर्गत बड़ा गांव निवासी सिपाही कुलदीप यादव बहराइच देहात कोतवाली में आरक्षी के पद पर तैनात है। वह कोतवाली परिसर में बने पुलिस क्वाटर्र में पति के साथ रहती थी। पत्नी का आरोप है कि गत 04 फरवरी की शाम वह खाना पका रही थी तभी पति ड्यूटी खत्म कर क्वार्टर पर पहुंचा और उससे झगड़ने लगा। बात बढ़ने पर सिपाही ने उसे कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद हथौड़ी और गर्म तवे से उसे पीटने लगा। जिससे वह चोटिल हो गई।

आरोप है कि सिपाही ने घरेलू सिलेंडर खोलकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश। चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उसे बचाया। पत्नी का यह भी  आरोप है कि पति कुलदीप के अन्य महिलाओं के साथ अवैध सम्बन्ध हैं। इस पर बात को लेकर दम्पति के बीच झगड़ा होता है। पूर्व में भी प्राची ने सिपाही पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका था। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दम्पति के आपसी विवाद से जुड़ा है। फिलहाल, तहरीर के आधार पर सिपाही पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की सुसंगत धाराओं एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : NCC Cadets को राज्यपाल ने किया सम्मानित, कैडेटों को छह गर्वनर्स स्वर्ण और छह रजत पदक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज