ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में अब नहीं चलेगा जुगाड़, टेस्ट की होगी वीडियो रिकार्डिंग, जानें पूरा प्रोसेस

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों अब कोई जुगाड़ नहीं लगा पाएगा । स्थाई डीएल के लिए आवेदकों को आरटीओ कार्यालय के टेस्ट ग्राउंड पर गाड़ी चलाकर दिखाना ही पड़ेगा। नई कवायद के तहत अब टेस्ट ग्राउंड पर गाड़ी चलाने की वीडियो रिकार्डिंग की जायेगी । ऐसे में अब कोई सोर्स पैरवी,सुविधा शुल्क देकर डीएल बनाने का खेल बंद हो जायेगा ।

अभी तक जुगाड़ होने पर बिना गाड़ी चलाने का टेस्ट दिए ही स्थाई लाइसेंस की औपचारिकताएं पूरी कर दी जाती है। इसमें दलाल आवेदक से मोटी रकम वसूलते हैं। इस नई व्यवस्था से दलालों पर रोक लगेगी। साथ ही अपात्र लोगों का स्थाई लाइसेंस नहीं बन सकेगा। परिवहन विभाग में कुछ समय पहले लर्निंग लाइसेंस बनवाने समेत 51 सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई थी। इससे काफी हद तक आरटीओ कार्यालयों में दलालों पर रोक लग गई थी।

लर्निंग लाइसेंस की अवधि छह महीने होती है। निगम के मुताबिक, लर्निंग लाइसेंस के एक महीने पूरा होने से लेकर छह महीने का समय खत्म होने तक आवेदन अपने लाइसेंस को स्थाई लाइसेंस में बदलवा सकता है। स्थाई लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन को एआरटीओ कार्यालय जाकर वहां टेस्ट देना होता है। इस टेस्ट में आवेदक से गाड़ी चलवा कर देखा जाता है। कई बार लोग दो पहिया वाहन ही चलाकर दिखाते थे और उनका चार पहिया गाड़ी चलाने का लाइसेंस भी बन जाता था। इस व्यवस्था पर रोक लगाने के लिए ही टेस्ट की वीडियो रिकार्डिंग कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। इससे अगर कोई शिकायत आती है तब और कुछ शंका होने पर एआरटीओ इस रिकॉर्डिंग को देखकर असलियत जान सकता है। पूर्व परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने सबसे पहले इस व्यवस्था को लागू करने को कहा था पर कई कारणों से इसमें विलंब हो गया था ।

यह भी पढ़ेः UTS Mobile App: रेलवे का बंपर ऑफर, अपने हर टिकट पर पाएं 3 प्रतिशत कैशबैक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज