कानपुर के चकरपुर मंडी में लाखों रुपये शुल्क न जमा करने पर फर्म मालिकों पर रिपोर्ट; जानिए पूरा मामला...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सचेंडी थानाक्षेत्र के चकरपुर की घटना, पुलिस कर रही जांच 

कानपुर, अमृत विचार। सचेंडी थानाक्षेत्र के चकरपुर मंडी में लाखों रुपये मंडी शुल्क न जमा करने पर दो फर्म मालिकों पर फल मंडी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है, कि फर्म मालिकों ने कई फर्मो पर थोक व्यापार किया लेकिन टैक्स नहीं जमा किया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

चकरपुर फल मंडी निरीक्षक शिवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया की कृषि वर्ष 20-21 से 24-25 तक लाइसेंस नंबर एक 2020/124/59570703 फर्म करण सिंह सुरेंद्र सिंह एंड कंपनी के स्वामी करण सिंह राठौड़ निवासी संजय नगर नौबस्ता ने बनवाया था। दूसरा लाइसेंस के लिए पुनः 21-22 से 23-25 तक करण सिंह एंड संस फर्म के नाम बनवाया था। 

जिस पर पिछले फर्म करण सिंह सुरेंद्र सिंह एंड कंपनी के लाइसेंस पर कई लोगों से 25 मार्च 2021 से 17 जुलाई 2024 तक व्यापार किया। जिसका सरकारी मंडी शुल्क 16,85,161 रुपये फर्म के मालिक द्वारा जमा नहीं किया गया। जिसकी जांच करने पर जानकारी हुई कि शुभम ट्रेडर्स एंड संस के मालिक अंगद शर्मा के मालिक द्वारा संयुक्त मिलकर धोखाधड़ी की गई। इस पर कई बार नोटिस देने पर मंडी शुल्क नहीं जमा किया। 

इसके बाद सोमवार देर रात सचेंडी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस संबंध में सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट के अनुसार धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कानपुर में स्ट्रीट लाइट ठीक करने के विवाद में लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चली; छह महिलाओं समेत 10 घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज