Bareilly: टैक्स जमा न करना पड़ा भारी, 50 बड़े बकायादार डिफाल्टर घोषित

करीब 5.78 करोड़ बकाया, नगर निगम के जोनल कार्यालयों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा होगी सूची

Bareilly: टैक्स जमा न करना पड़ा भारी, 50 बड़े बकायादार डिफाल्टर घोषित

बरेली, अमृत विचार : कई नोटिस के बाद भी टैक्स अदा न करने वाले बड़े बकायादारों को नगर निगम ने अब शर्मसार करने का दांव आजमाया है। चारों जोन के 50 बकायादारों को डिफाल्टर घोषित किया गया है। इनके नामों की सूची को अब नगर निगम के जोनल कार्यालयों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा। इन बकायादारों को 31 मार्च तक बकाया अदा न करने पर सख्ती करने की भी चेतावनी दी गई है।

वित्तीय वर्ष खत्म होने में अब सिर्फ करीब 15 दिन शेष रह गए हैं लेकिन नगर निगम का टैक्स विभाग शासन से मिले लक्ष्य अब भी काफी दूर है। लक्ष्य 125 करोड़ का है लेकिन इसके सापेक्ष अभी करीब 52 करोड़ ही वसूल हो पाए हैं। शासन के निर्देश पर रोज टैक्स वसूली की समीक्षा की जा रही है। शासन की सख्ती के बाद टैक्स विभाग ने 50 सबसे बड़े बकायादारों को डिफाल्टर घोषित किया है। इनमें शामिल बकायादारों पर 30 लाख से सात करोड़ रुपये तक का बकाया है।

फिलहाल जोनल प्रभारियों को इन बकायादारों से टैक्स की अदायगी कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। होली के बाद इन पर सख्त कार्रवाई करने का भी दावा किया गया है। हालांकि इससे पहले बड़े बकायादारों के बैंक खाते सीज करने और संपत्ति कुर्क करने जैसे अधिकारियों के कई दावे हवाई निकले हैं।

सबसे ज्यादा डिफाल्टर जोन- 2 में
बरेली: नगर निगम के चारों जोन के बकायादारों की सूची में सबसे ज्यादा 26 बकायादार जोन- 2 में है। इन पर सबसे ज्यादा धनराशि भी बकाया है। दूसरा नंबर जोन- 3 का है जहां 11 बड़े बकायादार हैं। जोन- 2 और 3 के बकायेादारों ने नगर निगम के अधिकारियों को सबसे ज्यादा मुश्किल में डाल रखा है। इन पर कई बरसों से करोड़ों का टैक्स बकाया है। हर साल उन्हें नोटिस और चेतावनी देने का दौर चलता है लेकिन फिर भी वे टैक्स अदा नहीं कर रहे हैं।

कई सरकारी विभाग भी डिफाल्टर
बरेली: हाउस टैक्स अदा न करने पर डिफाल्टर घोषित किए गए कई बकायादार सरकारी विभाग भी हैं। इनमें यूपी पावर कारपोरेशन, उद्योग विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम के साथ दो इंटर कॉलेज भी शामिल हैं। इन पर भी लाखों और करोड़ों में टैक्स बकाया है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: सीट को लेकर यात्रियों में मारामारी, होली पर घर जाना है मगर ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री