बहराइच: विवाद में अनाथ हुए बच्चे, पिता को देखते ही दंपती ने नहर में लगा दी छलांग, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

खैरीघाट/बहराइच, अमृत विचार। यूपी के बहराइच जिले के ग्राम पंचायत बड़गांवा निवासी दंपती ने मंगलवार रात को आपस में विवाद किया। इसके बाद दोनों ने गांव के निकट से निकली सरयू नहर में छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। बुधवार सुबह पुलिस ने दोनों के शवों बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांवा निवासी अरविंद कुमार (35) पुत्र रघुराज का मंगलवार रात 11 बजे पत्नी लक्ष्मी (32) से विवाद शुरू हुआ। विवाद आधे घंटे चलता रहा। पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन रात 11.30 बजे तक विवाद चलता रहा। इसके बाद पति ने सरयू नहर में कूदने की बात कही तो पत्नी लक्ष्मी ने भी सरयू में कूदकर जान देने की बात कही। 

इसके बाद दोनों ने सरयू नहर के किनारे पहुंचकर छलांग लगा दी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी अरविंद के पिता रघुराज ने दी। रात में काफी तलाश के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला। वहीं बुधवार सुबह पति और पत्नी के शव सरयू नहर से बरामद हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ने पारिवारिक विवाद के बाद नदी में कूदकर जान दी है। किसी की तरफ से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

दो बच्चों के सर से उठा साया

कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत बडगांवा निवासी अरविंद कुमार की शादी सात वर्ष पहले लक्ष्मी के साथ हुई थी। दोनों को दो बेटे हैं। एक बेटा पांच साल का और दूसरा सात माह का है। दोनों की मौत से बच्चों के सर से माता पिता का साया उठ गया है।

पिता के देखने के बाद नहर में कूदे

घर में विवाद करने के बाद अरविंद अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ पास में स्थित सरयू नहर पुलिया पर पहुंचे। रात 11.30 बजे रघुराज अपने बेटे और बहू की तलाश में नहर के निकट पहुंचे। जैसे ही दोनों ने पिता को देखा, वैसे ही नहर में छलांग लगा दी और दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-Social media: शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, कराया गर्भपात, अब छोड़कर हुआ फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज