Social media: शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, कराया गर्भपात, अब छोड़कर हुआ फरार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मुंबई के एक स्कूल की कर्मी से इंस्टाग्राम पर युवक ने दोस्ती की। प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। उसके बाद गुडंबा में एक कमरा में ले जाकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर गर्भपात कराया। फिर मांग में सिंदूर भर दिया।

कोर्ट मैरिज का दबाव बनाने पर पीटा और अगले दिन बादशाह नगर स्टेशन पर छोड़कर भाग निकला। आरोप है कि आरोपी की मां ने बेटे से दूर रहने की धमकी दी। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

मूल रूप से प्रतापगढ़ निवासी 24 वर्षीय युवती मुंबई के एक स्कूल सितंबर 2023 से नौकरी कर रही थी। दिसंबर 2023 में इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अभिषेक सिंह निवासी ग्राम खैरा कोतवाली देहात बलरामपुर से हुई। चैटिंग में नंबर शेयर होने के बाद उनके बीच फोन पर बातचीत होने लगी।

पीड़िता ने बताया कि अभिषेक ने शादी का प्रस्ताव रखा, जो उसने स्वीकार कर लिया। 14 सितंबर 2024 को अभिषेक उससे मिलने मुंबई गया। फिर शादी कर लखनऊ में रहने की बात कहकर अपने साथ ले गया। लखनऊ में गुडंबा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में दोनों रहने लगे।

शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने शादी की बात कही तो अभिषेक ने कमरे में ही उसकी मांग में सिंदूर भरकर मंगलसूत्र पहना दिया। उस समय वहां आरोपी की बुआ का बेटा अमन और भाई अनिकेत भी मौजूद था।

पीड़िता ने कोर्ट मैरिज की बात की तो आरोपी झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। 15 फरवरी की रात आरोपी ने मारपीट की। जिसके चलते मकान मालिक ने अगले दिन कमरा खाली करवा लिया। आरोपी पीड़िता को बादशाह नगर स्टेशन पर छोड़कर भाग निकला।

आरोप है कि 17 फरवरी को अभिषेक की मां ने कॉल कर सुशांत गोल्फ सिटी बुलाकर धमकाया। पता चला कि आरोपी परिवार संग सिद्धार्थनगर में किराए पर रहता है। पीड़िता वहां पहुंची, लेकिन अभिषेक नहीं मिला। पीड़िता की शिकायत पर गुडंबा पुलिस ने अभिषेक सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें:-Meerut: महिला ने प्रेमी साहिल के साथ पति को उतारा मौत के घाट, शव के 15 टूकड़े कर घर में दफनाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज