‘भारत रत्न’ उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की संगीत साधना वंदनीय: सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत रत्न’ एवं प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी संगीत साधना वंदनीय है। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सुप्रसिद्ध शहनाई वादक, 'भारत रत्न' उस्ताद बिस्मिल्लाह खान ने अपने शहनाई वादन से भारत की सांस्कृतिक विरासत के विराट स्वरूप का विश्व से परिचय कराया। उनकी संगीत साधना वंदनीय है। आज उनकी जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!’’ 

भारत के महानतम संगीतकारों में शुमार किए जाने वाले उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की शुक्रवार को 109वीं जयंती है। बिस्मिल्लाह खान का जन्म 21 मार्च 1916 को बिहार के डुमरांव में हुआ था। खान को 2001 में ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। उनका 21 अगस्त 2006 को निधन हो गया।  

यह भी पढ़ें:-लू के कारण होने वाली जनहानि स्वीकार नहीं... CM योगी ने लू प्रबन्धन को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज