कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सपा सैफई में डांस दिखाती थी, हमने महाकुंभ से संस्कृति दिखाई

कानपुर, अमृत विचार। औरंगजेब आक्रांता था। उसने भारत की संस्कृति को खत्म करने का काम किया था। समाजवादी पार्टी के सांसद और विधायक उसका महिमा मंडन कर रहे हैं। सपा तुष्टीकरण की राजनीति करती है। सपा सांसद व विधायकों को औरंगजेब का महिमा मंडन करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
यह कहना है उम मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार में वे लोग सैफई में डांस दिखवाते थे। हम लोगों ने महाकुंभ के जरिए पूरे विश्व को भारतीय सनातन संस्कृति को दिखाया है। यह उनमें और हमारे में अंतर हैं। वार्ता के दौरान उन्होंने कॉग्रेस को भी आढ़े हांथों लिया। सांसद राहुल गांधी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी जितनी राजनीति करेंगे हमारे लिए काम और अधिक आसान हो जाएगा।
राहुल का काई ‘विजन’ नहीं हैं। वह कभी सर्दियों में टी-शर्ट पहन कर निकल पड़ते हैं तो कभी दाढ़ी बढ़ा लेते हैं। उन्होने यह भी कहा कि राहुल गांधी को आम लोगों की समस्या समझ नहीं आती है। उन्हें सिर्फ वेस्टर्न कल्चर का ही पता है। वह छुट्टियां मनाने अपनी नानी के यहां जाते हैं। यह भी कहा कि अब उन्हें इटली प्रेम छोड़ देना चाहिए।