भदोही: सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से आंबेडकर की प्रतिमाएं लगाने पर मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

भदोही। भदोही के औराई तहसील क्षेत्र में दो स्थानों पर सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं लगाने पर अधिकारियों ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अनुसार, तनाव बढ़ने की आशंका के बीच जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को अहिमनपुर गांव और चकजुड़ावन गांव में स्थापित आंबेडकर की प्रतिमाओं को हटवा दिया। साथ ही, अजय कुमार गौतम, मनोज कुमार गौतम और अन्य के खिलाफ लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा तीन और पांच के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

औराई पुलिस थाने के प्रभारी अंजनी कुमार राय ने कहा, ‘‘अहिमनपुर गांव की क्षेत्रीय लेखपाल ने सूचना दी कि सरकारी भूमि (भूखंड संख्या 369) पर मनोज कुमार गौतम और अन्य ने अतिक्रमण की नीयत से बाबा साहेब की प्रतिमा लगा दी है। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रतिमा को हटा दिया है।’’ 

इसी तरह, ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के चकजुड़ावन गांव में बृहस्पतिवार को सरकारी भूमि (भूखंड संख्या 71) पर बिना अनुमति बाबा साहेब की एक प्रतिमा लगा दी गई। राजस्व और पुलिस टीम ने हस्तक्षेप कर प्रतिमा हटवा दिया। 

थाना ज्ञानपुर के प्रभारी निरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह ने बताया, ‘‘चकजुड़ावन गांव के क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश तिवारी की तहरीर पर अजय कुमार गौतम के खिलाफ लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा तीन और पांच के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।’’ 

दोनों प्रतिमाओं को संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाने में रखवा दिया गया है। तहसील प्रशासन और पुलिस ने लोगों से कहा है कि सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी सरकारी भूमि और विवादित स्थल पर अवैध तरीके से कोई भी प्रतिमा स्थापित न करें। 

यह भी पढ़ें:-Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी, आज सुबह राज्यसभा में पारित हुआ सांविधिक संकल्प

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज