प्रेम में अंधी हुई महिला : ससुराल के जेवर समेट पति को धोखा देकर प्रेमी संग विवाहिता फरार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Married woman ran away with her lover : रहीमाबाद इलाके में विवाहिता ससुराल से जेवर नकदी समेट कर प्रेमी संग भाग गई। विवाहिता के पिता ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विवाहिता के पिता के मुताबिक बेटी की शादी उन्होंने उसकी सहमति से 14 फरवरी को सहादतगंज इलाके में एक युवक से की थी। कुछ दिन पहले वह ससुराल से विदा होकर मायके आई थी। तीन अप्रैल की रात लगभग 11 बजे माल के गौरइया का नितिन उसे लेकर कहीं चला गया। वह अपने साथ ससुराल में मिले जेवर और 25 हजार रुपये भी ले गई है। पहले भी नितिन उस पर शादी का दबाव बना रहा था। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अनुभव सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता और आरोपी की तलाश की जा रही है।

 दहेज में कार नहीं मिली तो दे दिया तीन तलाक

दहेज में कार नहीं मिलने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला का निकाह दिसंबर 2013 में झांसी निवासी खालिद हुसैन से हुआ था। ससुराल में मायके से जमीन बेचकर रुपये और कार लाने का दबाव बनाया जाने लगा। इनकार पर प्रताड़ित किया गया। गर्भवती होने पर पति ने मायके भेज दिया। बेटी होने पर पति और ससुरालवाले नहीं आए। कुछ वक्त बाद महिला ससुराल वापस गई तो प्रताड़ना और बढ़ गई।

महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में पिता की कैंसर से मौत हो गई थी। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज में कार लाने का दबाव डालते रहे। वर्ष 2024 में पति मायके छोड़ कर चला गया। कुछ वक्त पूर्व खालिद ने महिला के मायके आकर तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि पति खालिद हुसैन, जेठ फैसल, जेठानी और नन्द के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, मुस्लिम महिला एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- धोखाधड़ी का खेल : प्लॉट का झांसा देकर हेड कांस्टेबल से ठगे 12 लाख, रजिस्ट्री न करने पर रुपये मांगे तो धमकाया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज