अलीगढ़ : मुंडन समारोह के दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर एक मेहमान की गोली मार की हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अलीगढ़ : जिले के बन्नादेवी थाना इलाके में मोटरसाइकिल सवार चार हथियारबंद लोगों ने नगला करार मोहल्ले में स्थित एक घर में घुसकर गोलीबारी की जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मुरारी लाल वाल्मीकि (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर में मुंडन समारोह का आयोजन किया जा रहा था जिसमें वाल्मिकी पत्नी और बच्चों के साथ शामिल होने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार रात जब हमलावर पहुंचे तो मुरारी लाल घर के दरवाजे पर खड़े थे और हमलावरों ने कथित तौर पर उनपर गोलीबारी कर दी और अपनी मोटरसाइकिलों से मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद, बन्नादेवी थाने पर बड़ी संख्या में गुस्साई भीड़ जमा हो गई और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया। पीड़ित की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, हमले के लिए हिमांशु लोधी और कई अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजीव द्विवेदी ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि एक पुलिस टीम का गठन किया गया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि जांच के तहत कथित हमलावरों के कुछ रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें:- प्रयागराज: दलित युवक की निर्मम हत्या कर शव को फूंका, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...