प्लासियो घूमने आये युवक को दबंगों ने पीटा, लोहिया अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार। सुशान्त गोल्फ सिटी स्थित Phoenix Palassio Mall घूमने आए युवक को दबंगों ने पिटाई कर दी। पिटाई से युवक बेसुध होकर गिर गया। जिसे कर्मचारियों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर अस्पताल पहुंची पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बाजारखाला के सुप्पा राउज बुलाकी अड्डा निवासी सीमा यादव ने बताया कि उनके पति संदीप शनिवार की शाम प्लासियो मॉल की तरफ घूमने आये थे। देर शाम को जानकारी मिली की संदीप के साथ मारपीट हुई है। प्लासियो मॉल पहुंची तो सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि 4-5 लोगों ने संदीप पर हमला किया था। वह बेसुध होकर गिर गया था।

एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया है। लोहिया अस्पताल पहुंची तो संदीप इमरजेंसी में बेहोश पड़े थे। डॉक्टरों ने पति की हालत नाजुक बताई। प्लासियो मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने हमलावरों के नाम भी बताए। सीमा ने बताया कि पति पर हमला करने वाले ओम यादव, आनंद प्रताप, दुर्गेश गुप्ता और रवि दुबे हैं। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्लासियो के गेट पर ही बना पुलिस बूथ

प्लासियो मॉल के पास सुशान्त गोल्फ सिटी का पुलिस बूथ भी है। जहां लगभग कोई न कोई पुलिस कर्मी तैनात रहता है। लेकिन मारपीट के दौरान मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस की उदासीनता के कारण पूर्व में भी कई मारपीट की घटनाएं हो चुकी है। सूत्रों की माने तो प्लासियो मॉल में करीब आधा घंटे बवाल चला लेकिन कोई कोई पुलिस कर्मी मौके पर नही पहुंचा। सिर्फ 112 मौके पर पहुंची और घायल पड़े व्यक्ति को अस्पताल ले गई।

 

ये भी पढ़े : रिटायर्ड सैन्य अधिकारी से 23 लाख रुपये की ठगी, यूपीडा अधिकारी बनकर दिया झांसा

संबंधित समाचार