रामपुर: भूमि विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, एसपी के आदेश पर FIR
रामपुर,अमृत विचार: थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा सीकमपुर निवासी गुड्डी देवी पत्नी सुभाष चंद्र एवं मिलक सीकमपुर निवासी सुनीता देवी पत्नी सतपाल सिंह के बीच भूमि विवाद को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
गुड्डी देवी का कहना है कि उन्होंने और सुनीता देवी का कहना है कि भूमि का बैनामा 17 दिसंबर 2008 को सुमेर सिंह पुत्र इंदर सिंह से भूमि खरीद कर कराया था। अभी तक भूमि का कागजों में विभाजन नहीं हुआ है। इस संबंध में न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रामपुर में वाद (गुड्डी देवी बनाम सुनीता देवी) विचाराधीन है।
गुड्डी देवी का आरोप है। विजयपाल सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी ग्राम पीपली नायक जोकि चौहान है, ने अपने दामाद समर सिंह की मदद से विवादित भूमि का फर्जी तरीके से सुनीता देवी के नाम बैनामा करा लिया।
3 दिसंबर 2024 को बिना किसी सूचना और कानूनी विभाजन के यह बैनामा कराया गया। पीड़िता के अनुसार, 6 दिसंबर 2024 की सुबह करीब 7 बजे विजयपाल सिंह अपने दामाद सुमेर सिंह के साथ विवादित भूमि पर कब्जा करने पहुंचा।
गुड्डी देवी ने अपने पति के साथ विरोध किया तो दोनों ने मारपीट पर उतारु होते हुए उन्हें गालियां दीं। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। समर सिंह ने गुड्डी देवी को जान से मारने की नियत से लाइसेंसी पिस्टल से फायर भी किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गई।
इसके बाद से लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। गुड्डी देवी ने इस संबंध में उसी दिन थाने में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई। 10 जनवरी 2025 को उन्होंने थाना अध्यक्ष टांडा को दोबारा प्रार्थना पत्र दिया और लगातार थाने के चक्कर काटती रहीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
थक-हार कर पीड़िता पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
