बदायूं: दूध और मिठाई के 53 सैंपल में 15 फेल...अब होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

होली पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों पर जाकर लिए थे सैंपल

बदायूं, अमृत विचार। होली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है। अब तक विभाग को 15 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। सभी सैंपल फेल हो गए है। फेल सैंपल दूध और दूध से बनी मिठाई और पनीर के हैं। सैंपल फेल होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से एडीएम प्रशासन की कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अभिहित अधिकारी सीएल यादव ने बताया कि होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थ की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान दूध और दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ के 53 सैंपल लिए गए थे, लिए गए सैंपलों की जांच के लिए नमूने लखनऊ स्थित लैब में भेजे थे। उनकी रिपोर्ट आना शुरु हो गई है। अब तक 15 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सभी सैंपल फेल हो गए । 

जिसमें 10 दूध, 4 पनीर और एक सैंपल दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ का है। सभी सैंपल अधोमानक रहे हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जिन प्रतिष्ठानों और डेयरियों से सैंपल लिए गए थे उनके खिलाफ एडीएम प्रशासन कोर्ट में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। मुकदमों की सुनवाई करने के बाद एडीएम द्वारा फैसला सुनाया जाएगा।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली हाई कोर्ट से अर्जुन कपूर को बड़ी राहत, पर्सनालिटी राइट्स को लेकर AI और डीपफेक इस्तेमाल पर पाबंदी
श्यामा प्रसाद की जन्मस्थली में लहराया भगवा! बंगाल में पहली बार बनेगी भाजपा सरकार, रुझान में बनाया बढ़त
विधानसभा उपचुनाव : गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवार जीते, बारामती से सुनेत्रा पवार आगे
Appointment Letter : सीएम योगी ने नवचयनित लेखा परीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- उत्तर प्रदेश अब आत्मनिर्भर राज्य
पांच राज्यों के चुनावी रुझान LIVE : असम में गौरव गोगोई तो तमिलनाडू में सीएम स्टालिन ने गवाईं अपनी सीट, बंगाल में बड़ी जीत की ओर BJP