भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम पर हुए सहमत: ट्रंप का दावा, जानिए क्या बोला पाकिस्तान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिका की मध्यस्थता से हुई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान ‘‘तत्काल और पूर्ण’’ संघर्ष विराम पर सहमत हो गये हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में घोषणा की, ‘‘अमेरिका की मध्यस्थता में पूरी रात चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं।’’

ट्रंप ने यह घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के विदेश मंत्री एस जयशंकर, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बातचीत के बाद की। रुबियो ने भी ‘एक्स’ पर ऐसा ही बयान दिया है।

पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए: पाकिस्तानी विदेश मंत्री 

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इस्हाक डार ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक संदेश पोस्ट करने के कुछ ही मिनट बाद यह जानकारी दी। डार ने ‘एक्स’ पर कहा, “पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है!”

भारत और पाकिस्तान द्वारा एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के कुछ घंटे बाद अमेरिका की मध्यस्थता से यह संघर्ष विराम हुआ। इससे पहले दोनों ओर से हमलों के कारण संघर्ष में खतरनाक रूप से वृद्धि हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, ‘‘अमेरिका की मध्यस्थता में पूरी रात चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को समझदारी दिखाने के लिए बधाई।”

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज