Bareilly: खेत पर काम कर रहे थे किसान...तभी तेंदुआ दिखने से फैली दहशत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। क्योलड़िया क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगातार कायम है। रविवार सुबह खेत पर काम कर रहे किसान के सामने तेंदुआ आ गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने खेत को चारों तरफ से घेर लिया लेकिन तेंदुए का पता नहीं चल सका। एक महीने बाद भी तेंदुए के पकड़े न जाने पर ग्रामीणों में वन विभाग की टीम के खिलाफ आक्रोश है।

क्योलड़िया के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमान के अरविंद कुमार पर 18 अप्रैल को खेत पर गन्ने की सिंचाई के दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया था। इसके बाद से वन विभाग की पांच टीमें तेंदुए की तलाश में लगी हैं, लेकिन अब तक तेंदुआ ट्रेस नहीं हो सका है। क्षेत्र के गांव फतेहगंज निवासी किसान राकेश रविवार सुबह 7 बजे गन्ने के खेत में खुदाई कर रहा था, तभी अचानक मदन लाल के खेत में खड़ी चरी से तेंदुआ बाहर निकल कर उसके सामने आ गया। 

तेंदुआ देखते ही किसान ने शोर मचाया तो खेतों पर काम कर रहे अन्य लोग भी वहां आ गए। जिसके बाद तेंदुआ फिर से चरी के खेत में घुस गया। उसके बाद ग्रामीणों ने चरी के खेत को चारों तरफ से घेर लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग के बीट प्रभारी अकबर अली टीम के साथ गांव पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ चरी के खेत में अंदर जाकर देखा लेकिन तेंदुआ नहीं मिला।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

1912 कंट्रोल रूम पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, औचक निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
यूपी : अखिलेश यादव ने बिजली विभाग को बताया 'महाविद्युत आपदा', बोले-जानलेवा गर्मी से बेहाल लोगों का दर्द ये क्या!समझेंगे
लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: किसान हॉस्पिटल पर लगेगा जुर्माना, युवक की मौत के बाद एक्शन
यूपी पुलिस का रेडियो नेटवर्क होगा हाईटेक, सभी थानों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए बनेगा सेंट्रल डैशबोर्ड 
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर योगी सरकार सख्त: हर हफ्ते अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी, NHM ने जारी किए सख्त निर्देश