राजधानी में बढ़ता पारा 41 डिग्री के पहुंचा करीब, अब दिखेगा लू का कहर
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ में मौसम फिर से गर्म होने लगा है दिन और रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है।राजधानी में तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच गया। सुबह से तेज धूप और लू ने गर्मी से लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 1 डिग्री अधिक था। रात में भी पारा चढ़ गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। सोमवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम में हर दिन लगातार बदलाव हो रहा है शनिवार को जहा धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी हुई थी वही रविवार को सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ़ रहा। दिन में तेज धुप और गर्म हवा का असर दिखा।
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम क्षेत्र में अलग अलग रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और तेज हवाएं देखने को मिलेगी तो वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है मौसम विभाग की ओर से गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़े : लखनऊ : स्पा में 15 लाख के जेवर गायब, कर्मचारियों पर आरोप
