शाहजहांपुर: रामगंगा व खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पहाड़ों व मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के चलते जनपद की नदियों का जलस्तर बढ़ने व घटने का सिलसिला जारी है। जिससे सबसे ज्यादा खतरा कलान, मिर्जापुर व जलालाबाद में रामगंगा नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सता रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से बाढ़ से निपटने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। जिससे कि कभी भी बाढ़ जैसी स्थिति बनने पर कोई दिक्कत न आए।
मंगलवार को गंगा नदी कछला घाट का जलस्तर माइनस 0.12 घटा हुआ है, गंगा नदी भैंसार ढ़ाईघाट तटबंध का जलस्तर माइनस 0.15 घटा। रामगंगा नदी चौबारी घाट जलस्तर प्लस 0.01 बढ़ा है, रामगंगा नदी डबरी घाट माइनस 0.13 मीटर घटा है, जबकि गर्रा नदी अजीजगंज का जलस्तर स्थिर हुआ और खन्नौत नदी लोदीपुर जलस्तर प्लस 0.20 मीटर बढ़ा हुआ दर्ज किया गया है। वही नरौरा बैराज से गंगा नदी में 31900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दियूनी से गर्रा नदी में पानी न छोड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
