थाना परिसर में खास अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार, एकल अभियान की बहनों ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी, तिलक लगाकर खिलाई मिठाई
अमृत विचार नगराम। एकल अभियान की ओर से शुक्रवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर अभियान की आचार्य बहनों ने थाने में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राखी बांधी। साथ ही सुरक्षा का संकल्प लिया।
थाना परिसर में रक्षाबंधन का त्योहार खास अंदाज में मनाया गया। जिसमें एकल अभियान से जुड़ी आचार्य बहनों ने एसओ विवेक कुमार चौधरी के साथ ही सभी पुलिस कर्मचारियों की कलाई में राखी बांधी साथ ही माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई।
एसओ विवेक कुमार चौधरी ने आचार्य बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी सारी बहनों ने हमारी कलाई को सूनी रहने नहीं दिया है। हम पुलिस के साथ ही बहनों के भाई भी हैं।
हर बहन की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और हम अपने कर्तव्य पर डटे रहकर बहनों की रक्षा को तत्पर रहेंगे।इस मौके पर एसओ विवेक कुमार चौधरी,उप निरक्षक नाजिम खान,एकल भाग शिक्षा प्रमुख न्यायमूर्ति गुप्ता, राजकुमार पटेल, उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े : Raksha Bandhan 2025 : बहनों ने राखी बांधकर पुलिस से सुरक्षा का लिया वचन
