UP : बाढ़ के पानी में बहा बाइक सवार परिवार, मां की मौत, बेटी लापता

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर, अमृत विचार। गंगा में आई भीषण बाढ़ का पानी रविवार को जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार से बह रहा था, लेकिन प्रशासन ने यातायात बंद नहीं कराया। इसी लापरवाही के बीच धीयरपुरा के पास रपटा पुलिया पर बाइक सवार एक परिवार बह गया। मां और चार वर्षीय बेटी तेज बहाव में बह गए। जबकि पिता और छह वर्षीय बेटी को ग्रामीणों ने बचा लिया। बाद में मां का शव मिल गया, लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चला।

घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। जनपद कासगंज के थाना चौकी निवासी पानसिंह अपनी पत्नी रौली और बेटियों सोनम (6) व काजू (4) के साथ ससुराल पहाड़पुर से रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे। रपटा पुलिया पर पहुंचे तो तेज बहाव में बाइक सहित सभी चारों लोग बह गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पानी में कूदकर पानसिंह और सोनम को बचा लिया। रौली और काजू गहरे पानी में बह गए। 

प्राइवेट गोताखोरों की मदद से मां रौली का शव शाम को मिल गया, लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चला। देर शाम तक गोताखोर तलाश करते रहे। हालांकि शाम को बाइक भी पानी से निकाल ली गई। ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई दिनों से पुलिया पर बाढ़ का पानी तेज रफ्तार से बह रहा है, फिर भी यातायात बंद नहीं कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी अभिषेक सिंह और सीओ अजय राय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज