Balrampur News: दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 14 सेकंड का CCTV फुटेज वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बलरामपुर, अमृत विचार। देहात कोतवाली क्षेत्र में 11 अगस्त की रात 20 वर्षीय दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया। घटना उस समय हुई जब युवती ननिहाल से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसे पकड़कर एसपी और डीएम आवास के पास से मोटरसाइकिल पर बैठाकर करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर दुष्कर्म किया।

घटना से पहले का 14 सेकंड का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवती एसपी आवास के पास भागते हुए और पीछे 5-6 बाइक सवार युवक जाते नजर आ रहे हैं। शक है कि इन्हीं में आरोपी भी शामिल थे।

परिजनों के अनुसार युवती घर नहीं पहुंची तो उन्होंने तलाश शुरू की और वह बहादुरपुर पुलिस चौकी से 20 मीटर दूर खेत में रोते हुए मिली। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी खंगाला, जिसमें दो आरोपियों अंकुर वर्मा पुत्र चरण देव और हर्षित पांडेय पुत्र प्रयाग दत्त की पहचान हुई।
पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। पुलिस अब साक्ष्य जुटाने और आगे की विवेचना में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः पुलिस वाहन की टक्कर से महिला की मौत, तीन मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया

संबंधित समाचार