लखीमपुर खीरी : चारा लेने गया बच्चा बाढ़ के पानी में उतराता मिला, गांव में पसरा मातम

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

रविवार की सुबह घर से गया था बालक, सुबह उतराता देखा गया शव

निघासन, अमृत विचार: कोतवाली क्षेत्र के लोनियनपुरवा गांव में रविवार को लापता हुए दस वर्षीय मासूम का शव सोमवार को बाढ़ के पानी में उतराता मिला। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव निवासी छोटेलाल का बेटा ज्ञानेंद्र (10) रविवार सुबह घर से जानवरों के लिए चारा लेने निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के पास बाढ़ के पानी में एक शव उतराता देखा। पास जाकर पहचान की तो वह ज्ञानेंद्र निकला। यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। झंडी पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका है कि बच्चा चारा लेने के दौरान बाढ़ के पानी में डूब गया।

संबंधित समाचार