पहलगाम हमले में पति को गंवाने वाली ऐशन्या की सभी भारतीयों से अपील, 'न देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच'

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीदों के घरवालों का घाव अभी भरा भी नहीं था कि अब एशिया कप में भारत पाक मैच ने उसे फिर से हरा करने का काम किया है। बता दें कि हमले में शहीद हुए यूपी के कानपुर से शुभम द्विवेदी का परिवार एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच का विरोध कर रहा है। शुभम की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी और उनके पिता संजय द्विवेदी समेत उनका पूरा परिवार BCCI के इस फैसले से नाराज़ है। उन्होंने मैच का बहिष्कार करने का आह्वान किया है।

शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने कहा, "मुझे यह समझ नहीं आ रहा है। मैं लोगों से अनुरोध करती हूँ कि इसका बहिष्कार करें। मैच न देखें और अपना टीवी भी न चलाएँ।समाचार एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा, "BCCI को भारत-पाक मैच स्वीकार नहीं करना चाहिए था। BCCI की भावनाएँ उन 26 परिवारों के लिए नहीं हैं। इन सभी लोगों का बलिदान आपके लिए कोई मायने नहीं रखता।"

भारतीय क्रिकेट टीम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कुछ क्रिकेटरों को छोड़कर, कोई भी खिलाड़ी भारत-पाक मैच का बहिष्कार करने के लिए आगे नहीं आया है। ऐशान्या ने कहा, "हमारे क्रिकेटर क्या कर रहे हैं? कहा जाता है कि क्रिकेटर राष्ट्रवादी होते हैं। इसे हमारा राष्ट्रीय खेल माना जाता है। एक-दो क्रिकेटरों को छोड़कर, किसी ने भी यह नहीं कहा कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करना चाहिए।

पाकिस्तान मैच से आये पैसे का इस्तेमाल किए जाने पर ऐशान्या ने कहा, "मैं Sponsors और Broadcasters से पूछना चाहती हूं कि क्या उन 26 परिवारों की राष्ट्रीयता समाप्त कर दी गई है? मैच की आय का इस्तेमाल किस लिए किया जाएगा? पाकिस्तान इसका इस्तेमाल केवल आतंकवाद के लिए करेगा। वह एक आतंकवादी देश है। आप उन्हें आय देंगे और उन्हें हम पर फिर से हमला करने के लिए तैयार करेंगे।"

शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने समाचार एजेंसी से कहा, "22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान ने हमारे देश में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। भारत सरकार ने कहा था कि वह पाकिस्तान के साथ कोई संबंध नहीं रखेगी और खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। जिस दिन से मुझे (भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बारे में) पता चला, न केवल मैं बल्कि पूरा देश इसका विरोध कर रहा है और कह रहा है कि पाकिस्तान के साथ कोई संबंध नहीं होना चाहिए, चाहे वह राजनीतिक हो या खेल के मैदान पर। मैं इसका विरोध करता हूं और सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह जनभावना को ध्यान में रखते हुए इस मामले में कार्रवाई करे।

 

ये भी पढ़े : BHU में पीएचडी छात्रा की मौत : रोमानिया से वाराणसी पढ़ने आई छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज