Moradabad : ओवरलोड व ओवर स्पीड पर सख्ती, एक सप्ताह में 40 वाहनों पर कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अवैध, अनाधिकृत और नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संभागीय परिवहन विभाग के पीटीओ ने पिछले एक सप्ताह में 40 वाहनों पर कार्रवाई की है।

शनिवार को पीटीओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात चेकिंग अभियान के दौरान बिना परमिट के रेत से भरा एक डंपर, तीन ओवरलोड पिकअप वाहन, और एक ओवरलोड तथा ओवर स्पीड ट्रक को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त संभल-मुरादाबाद मार्ग पर यात्रियों से खचाखच भरी दो अनाधिकृत प्राइवेट बसों को भी सीज कर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस तरह बीते सात दिनों के भीतर कुल 40 वाहनों पर नियमों के उल्लंघन के चलते दंडात्मक कार्रवाई की गई है। 

बताया कि अभियान का उद्देश्य राजस्व की हानि को रोकना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात नियमों के प्रति कठोरता को बनाए रखना है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद से संभल मार्ग पर स्थित कुछ स्कूलों में संचालित वाहनों की अब तक फिटनेस जांच नहीं कराई गई है। संबंधित स्कूलों को चेताया गया है कि वे शीघ्र फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त करें, अन्यथा बिना फिटनेस पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों व मालिकों से अपील की कि वे समस्त दस्तावेजों को अद्यतन रखें और वाहन संचालन पूरी तरह वैध रूप से करें।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज