विपक्ष रच रहा बड़ी साजिश, किसानों की शंका दूर करने को सरकार तैयार: मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धोरड़ो (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दावा किया कि उनकी सरकार को देश भर के किसानों का आशीर्वाद प्राप्त है और इसकी ताक़त किसानों की आड़ में राजनीति करने वालों तथा उनके कंधों पर रख कर बंदूक़ चलाने वालों को परास्त कर देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि आजकल दिल्ली …

धोरड़ो (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दावा किया कि उनकी सरकार को देश भर के किसानों का आशीर्वाद प्राप्त है और इसकी ताक़त किसानों की आड़ में राजनीति करने वालों तथा उनके कंधों पर रख कर बंदूक़ चलाने वालों को परास्त कर देगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि आजकल दिल्ली के आसपास किसानों को भ्रमित करने की बड़ी साज़िश चल रही है। उनको ऐसा डराया जा रहा है कि उनकी जमीनों पर क़ब्ज़ा कर लिया जाएगा। कृषि सुधारों की मांग वर्षों से किसान संगठनों की ओर से उठती रहती थी ताकि किसानों को उनकी उपज मनचाही जगह पर बेचने की छूट हो। अब के विपक्षी दल जब सत्ता में थे तो उनकी सरकारें ऐसा नहीं कर सकीं पर जब आज की सरकार ने ऐतिहासिक कृषि क़ानून बना दिए तो वे किसानों को भ्रमित कर रहे हैं।

मोदी ने सवालिया लहजे में कहा कि दुग्ध उत्पादकों को जैसे उनके दूध को बेचने की आज़ादी है वैसी अनाज और दाल आदि पैदा करने वाले किसानों को क्यों नहीं होनी चाहिए। क्या दुग्ध उत्पादकों से दूध ख़रीदने वाली डेयरी उनके पशु छीन लेती है। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार किसानों की हर शंका के समाधान के लिए 24 घंटे तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘मैं किसान भाई बहनों से फिर एक बार कह रहा हूं कि उनकी सरकार का पहली प्राथमिकता पहले दिन से ही यह रही है कि किसानों की आय बढ़े, खेती पर उनकी लागत कम हो और उनकी मुश्किलें दूर हों। उनकी सरकार ने इस दिशा में निरंतर काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘ हमारी सरकार को देश भर के किसानों ने आशीर्वाद दिया है और यह ताक़त राजनीति करने वालों और किसानों के कंधे पर बंदूक़ फोड़ने वालों को परास्त कर देगी।

संबंधित समाचार