बाराबंकी : कांग्रेस नेताओं ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सांसद डॉ. पी.एल. पुनिया के नेतृत्व व जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन की अगुवाई में कांग्रेसियों ने गुरुवार को यंग इंडियन प्रकरण में भाजपा द्वारा कांग्रेस नेतृत्व पर की गई ईडी कार्रवाई को न्यायालय द्वारा अवैध ठहराए जाने के बाद भाजपा कार्यालय का घेराव किया। 

डॉ. पी.एल. पुनिया ने कहा कि झूठे केस और औंधी चाल की राजनीति भाजपा द्वारा की जाती है, लेकिन कांग्रेस इन साजिशों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस नेतृत्व लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई निरंतर लड़ता रहेगा और डराने वाली हर साजिश को विफल करेगा। 

कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव एवं अवध प्रांत प्रभारी उत्तर प्रदेश धीरज गुज्जर, पूर्व सांसद डॉ. पी.एल. पुनिया, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ज्ञानेश शुक्ला, पूर्व प्रदेश सचिव शिव शंकर शुक्ला, जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन, प्रवक्ता के.सी. श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, आदर्श पटेल, शिव बहादुर वर्मा, अजीत वर्मा, सुरेश चन्द्र बैसवार, इरफान कुरैशी, शबनम वारसी, विजयपाल गौतम, राम हरख रावत, अखिलेश वर्मा, अरविन्द वर्मा, संजीव मिश्रा, रमेश कश्यप, मोईनुद्दीन अंसारी, अरशद, एड. साहिता खातून, सिकन्दर अब्बास रिजवी, पंकज यादव, सूरज रावत, अजय रावत, गोपी कनौजिया सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार