Bareilly: आवारा कुत्तों पर अंकुश को एबीसी सेंटर संचालन को मंजूरी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। परसाखेड़ा के ग्राम नंदौसी में तैयार एनीमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर के संचालन को हरी झंडी दे दी गई है। सेंटर का संचालन जयपुर की मैसर्स संतुलन जीव कल्याण एजेंसी करेगी। निगम का दावा है कि सेंटर के शुरू होने के बाद शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी की जाएगी, जिससे उनकी संख्या नियंत्रित हो सकेगी और आमजन को राहत मिलेगी। एजेंसी को एक सप्ताह में सभी औपचारिकताएं पूरी कर अनुबंध प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

जल निगम की कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज ने एबीसी सेंटर का निर्माण 1.81 करोड़ रुपये की लागत से किया है। निर्माण पूरा होने पर 1 अप्रैल 2025 को भवन का लोकार्पण हो चुका था, लेकिन इसके संचालन के लिए फर्म तय नहीं की जा सकी थी। नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि एजेंसी ने 10 कुत्तों की नसबंदी के लिए 10,040 रुपये की दर का प्रस्ताव दिया था। स्वीकृति पत्र जारी करने के साथ ही एजेंसी को स्पष्ट कर दिया गया है कि उसे आठ दिनों के भीतर अनुबंध से जुड़ी सभी शर्तें पूरी करनी होंगी। 

अनुबंध 100 रुपये के एकल स्टांप पेपर पर किया जाएगा और निर्धारित जमानत राशि आरटीजीएस, एनईएफटी या बैंक गारंटी के माध्यम से जमा करनी होगी। भुगतान से जुड़े सभी दस्तावेज पर्यावरण अभियंता कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य किया गया है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि एबीसी सेंटर के संचालन से न केवल आवारा कुत्तों की संख्या में कमी आएगी, बल्कि पशु कल्याण के मानकों का भी पालन सुनिश्चित होगा। नसबंदी के साथ-साथ कुत्तों का टीकाकरण और आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल की जाएगी। इससे रेबीज जैसी बीमारियों के फैलाव पर भी रोक लगेगी।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स