Bareilly: होटल में विवाद के बाद तीन युवकों पर खौलता तेल फेंका
बरेली, अमृत विचार। विवाद होने पर होटल मालिक ने तीन युवकों पर कढ़ाई का खौलता तेल फेंक दिया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला गणेशनगर निवासी अस्मित तोमर ने बताया कि उसका भाई आदित्य तोमर दोस्त करन ठाकुर के साथ मंगलवार को खाना लेने के लिए राम किशोर भोजनालय पर गया था। उसके भाई ने देरी पर खाना जल्दी देने के लिए कहा। आरोप है कि इसपर होटल मालिक राम किशोर ने कारीगर के साथ गालियां देनी शुरू कर दीं।
उसके भाई ने उसे फोन करके सूचना दी। उसके बाद उसने मौके पर जाकर समझाने का प्रयास किया तो आरोपी होटल मालिक उसे भी गालियां देने लगा। आरोप है कि इस दौरान होटल मालिक ने जान से मारने की नियत से तीनों पर खौलता तेल फेंक दिया। तीनों लोग झुलस गए। पुलिस ने रामकिशोर और अज्ञात कारीगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
