Bareilly: नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगी...अश्लील फोटो भेज कर किया परेशान 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगी कर ली गई। पैसे देने के बाद भी युवती की नौकरी नहीं लगी। जब युवती ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने वाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजकर परेशान किया। बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारादरी थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि बुलंदशहर के सिकंदराबाद के गांव दुल्हेरा निवासी सोमेश शर्मा ने उससे वाट्सएप के जरिये संपर्क किया। युवती ने बताया कि सोमेश ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने 15 हजार रुपये ले लिए।

जब नौकरी नहीं लगी तो ठगी का एहसास हुआ। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसके वाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजे। पुलिस ने सोमेश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 

संबंधित समाचार