लखनऊ में आज 400 से अधिक भंडारे, ज्येष्ठ माह के मंगलवार पर शहर में सभी प्रमुख हनुमान मंदिरों पर पूजा-अर्चना और भारी भीड़ 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

सभी आठ जोन में आयोजकों ने नगर निगम में कराया पंजीकरण

लखनऊ, अमृत विचार : ज्येष्ठ माह महीने में इस बार 8 मंगलवार हैं। पहला मंगलवार 5 मई को है। शहर के सभी आठ जोन में सभी आठ मंगलवार को भंडारा आयोजन के लिए 400 से अधिक कमेटियों-श्रद्धालुओं ने अनुमति ली है। पिछले वर्ष ज्येष्ठ माह के मंगलवार पर लगभग 1,000 जगह भंडारों के लिए नगर निगम में पंजीकरण कराया गया था।

Untitled design (21)

ऐसा माना जा रहा है कि रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ी कीमतों के कारण भंडारा आयोजकों की संख्या घटी है। उधर, जिलापूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि भंडारा आयोजन के लिए गैस सिलेंडरों की मांग की जा रही है।

Untitled design (23)

आवेदन किए गए हैं, इन आवेदनों पर विचार भी किया जा रहा है। आवेदकों को भंडारा आयोजन के लिए पुलिस की अनुमति और नगर निगम में भंडारा आयोजन के लिए पंजीकरण की कॉपी देना आवश्यक है।

Untitled design (24)

जोन  संख्या
1      54
2   26
3    83
4  67
5  23
6   26
7   72
8   57

            
आज बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

ज्येष्ठ के मंगलवार 5 मई को शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने और भंडारों का आयोजन होने के कारण शहर के यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ये व्यवस्था 5 मई से 23 जून के बीच सभी मंगलवार को लागू रहेगी। डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने बताया कि इमरजेंसी की स्थिति में ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह यातायात व्यवस्था 4 मई की रात 12 बजे से शुरू होकर समाप्ति तक लागू रहेगा।

यहां रहेगी रोक:

- सीतापुर रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज/सिटी बस आदि पुरनियॉ रेलवे क्रासिंग एवं डालीगंज रेलवे क्रासिंग से 8 नम्वर चौराहा की तरफ रोक रहेगी।

- कैसरबाग/हजरतगंज से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज/सिटी बस आदि सुभाष चौराहे से आईटी, कपूरथला की ओर रोक रहेगी।

- कुर्सी रोड की ओर से विष्णुपुरी कालोनी व हीवेट पालीटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा से नीरा नर्सिंग होम की तरफ जाने पर रोक रहेगी।

- आईटी चौराहा से रोडवेज/सिटी बसे विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक निराला नगर से विवेकानन्द ओवरब्रिज से कपूरथला होते हुये अलीगंज की ओर रोक रहेगी।

- सहारा टावर (नगर निगम जोन-3 कार्यालय) तिराहे से अलीगंज की ओर से कपूरथला चौराहे की तरफ जाने पर रोक रहेगी।

- आईटी/निरालानगर की ओर से कामर्शियल वाहन आटो, विक्रम, चार पहिया एवं दो पहिया वाहन आदि निरालानगर तिराहे से कपूरथला चौराहा की ओर रोक रहेगी।

- छन्नी लाल चौराहा से कपूरथला की ओर रोक रहेगी।

- सॉंई मंदिर अलीगंज तिराहा की ओर से कपूरथला चौराहा की ओर रोक रहेगी।

- अल्कापुरी तिराहा से कपूरथला चौराहा की ओर रोक रहेगी।

- क्लार्क अवध तिराहा से हनुमंतधाम मंदिर की तरफ रोक रहेगी।

- मोतीमहल तिराहा से हनुमंतधाम मंदिर की तरफ रोक रहेगी।

- आईटी चौराहा की तरफ से रोडवेज बस/सिटी बस/ई-रिक्शा/टैम्पो हनुमान सेतु मंदिर की तरफ रोक रहेगी।

- इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा से हनुमान सेतु मंदिर की तरफ रोक रहेगी।

- सुभाष/परिवर्तन चौक चौराहा से हनुमान सेतु मंदिर की तरफ रोक रहेगी।

- सेण्ट्रल एकेडमी तिराहा से भारी वाहन, कामर्शियल वाहन, रोडवेज/सिटी बस सुशीला स्मृति वाटिका (ग्रीन कॉरीडोर मार्ग) की तरफ नहीं जा सकेंगे।

- सुशीला स्मृति वाटिका से हनुमान सेतु मंदिर की तरफ रोक रहेगी।

- आरबीएल मार्ग तिराहा से हनुमान सेतु मंदिर की तरफ रोक रहेगी।

यहां से जाएं:

- वाहन डालीगंज रेलवे क्रासिंग, खदरा, पक्का पुल होकर जा सकेंगे।

- वाहन सुभाष चौराहे से क्लार्क अवध, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल, शाहमीना, पक्कापुल से दाहिने डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज, पुरनियॉं रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के नीचे से मड़ियॉंव/चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, निशातगंज, महानगर होते हुये जा सकेंगे।

- वाहन हीवेट पॉलिटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा, वायरलेस चौराहा, गोल मार्केट, बादशाहनगर, निशातगंज, सिकन्दरबाग होकर जा सकेगें।

- वाहन अयोध्या रोड, सेन्ट्रल बैंक तिराहा, वायरलेस चौराहा, हीवेट पालीटेक्निक से विष्णुपुरी होकर जा सकेंगे।

- वाहन सहारा टावर तिराहे से दाहिने 50 मीटर आगे तिराहे से बायें सहारा टावर के पीछे से साईं मन्दिर तिराहा से दाहिने निरालानगर ओवरब्रिज होकर जा सकेगें।

- वाहन निरालानगर तिराहा से बांये चौराहा नम्बर-08 से डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज, अल्कापुरी, पुरनिया होकर जा सकेंगे।

- वाहन वायरलेस चौराहा/सेन्ट्रल बैंक होकर जा सकेंगे।

- वाहन तिराहे से बांये प्रगति बाजार के पीछे से सहारा टावर होकर जा सकेंगे।

- वाहन अल्कापुरी ओबरब्रिज, चौराहा नंबर 8 होकर जा सकेंगे।

- वाहन क्लार्क अवध तिराहा से सुभाष चौराहा से केडी बाबू स्टेडियम तिराहा, एसबीआई तिराहा होकर जा सकेंगे।

- वाहन मोतीमहल तिराहा से एसबीआई तिराहा, केडी बाबू स्टेडियम तिराहा से सुभाष चौराहा होकर जा सकेंगे।

- वाहन डालीगंज इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा, डालीगंज पुल चौराहा अथवा निशातगंज होते हुये जा सकेंगे।

- वाहन डालीगंज चौराहा होकर जा सकेंगे।

- वाहन केडी सिंह बाबू स्टेडियम, हजरतगंज अथवा अथवा अशोकलाट चौराहा होकर जा सकेंगे।

- वाहन आरआर बंधा, शक्तिनगर अथवा समतामूलक चौराहा चौराहा होकर जा सकेंगे।

- वाहन निशातगंज, गोल मार्केट अथवा संकल्पवाटिका, सिकन्दरबाग चौराहा होकर जा सकेंगे।

- वाहन आरबीएल मार्ग होकर जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें :
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा निर्देश, मैटरनल हेल्थकेयर सर्विस को करना होगा मजबूत, मोबाइल ऐप से होगी गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग

संबंधित समाचार