Bareilly:एंप्लॉयमेंट जोन...बसेंगी दो नई टाउनशिप, रोजगार-विकास को मिलेगी रफ्तार
बरेली, अमृत विचार। एंप्लॉयमेंट जोन योजना में बरेली को भी शामिल किया गया है। जिले में 12 गांवों की जमीन पर दो आधुनिक टाउनशिप विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम अविनाश सिंह ने नवाबगंज क्षेत्र में प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण कर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के संकेत दे दिए हैं।
प्रदेश के 12 जनपदों में औद्योगिक और आवासीय विकास को नई दिशा देने के लिए एंप्लॉयमेंट जोन योजना लागू की जा रही है। इसमें बरेली को भी शामिल किया गया है, जहां 12 गांवों की चिह्नित भूमि पर दो नई टाउनशिप विकसित की जाएंगी। डीएम अविनाश सिंह ने नवाबगंज क्षेत्र में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना बरेली के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी और स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगी। इन टाउनशिप में आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के साथ औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाएगी, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि नवाबगंज में प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर लिया गया है। योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे बरेली में रोजगार और विकास दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
