UP News: लोको पायलट पर पत्थरबाजी...रोजा स्टेशन पर भड़के रेलकर्मियों ने वेंडरों को पीटा, अफरा-तफरी से सहमे यात्री
रोजा में जनता एक्सप्रेस से रेलकर्मचारियों ने वेंडरों को ट्रेन से उतारा
रोजा रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम को रेल कर्मियों ने हंगामा कर दिया। जनता एक्सप्रेस में ब्रेक वान में बैठे एक वेंडर को नीचे उतार कर उसी मारपीट भी की। यही नहीं अन्य डिब्बों में से भी वेंडरों को उतार उन्हें दौड़ाया।
रोजा, संवाददाता। रोजा रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम को रेल कर्मियों ने हंगामा कर दिया। जनता एक्सप्रेस में ब्रेक वान में बैठे एक वेंडर को नीचे उतार कर उसी मारपीट भी की। यही नहीं अन्य डिब्बों में से भी वेंडरों को उतार उन्हें दौड़ाया।
लोको पायलट पर किया था हमला
बता दे रविवार को आलमनगर स्टेशन पर ब्रेक वान में बैठे वेंडर से लोको पायलट की मारपीट हो गई। बताते है वेंडर ने लोको पायलट पर पत्थर से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। जिसके बाद रेल कर्मियों में आक्रोश आ गया। जिसके चलते जनता एक्सप्रेस के रोजा स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के कार्यकर्ता सहित कई रेलकर्मी स्टेशन पर पहुंच गए। दुसरी तरफ आरपीएफ और जीआरपी की पुलिस फोर्स भी स्टेशन पर तैनात रही।
जहां भी मिला वेंडर ट्रेन से उतारा
लगभग नौ बाजकर 22 मिनट पर जैसे ही ट्रेन रोजा स्टेशन पर पहुंची रेल कर्मियों ने फौरन ही ब्रेक वान खुलवाया। उसमें अंदर घुस गए। बताते है एक वेंडर उसमें मिल गया। कुछ लोगो ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वाह उतार भाग गया। रेलकर्मी यही पर नहीं रुके उन्होंने अन्य डिब्बों में जाकर वेंडरों को खोजना शुरू कर दिया। जहां पर भी वेंडर मिला उससे डिब्बे से नीचे उतार दिया।
ट्रेन में बैठे यात्री भी सहम गए
नीचे खड़ी भीड़ ने वेंडरों को पकड़ उस हाथ साफ करना शुरू कर दिया। वही आरपीएफ और जीआरपी ने जैसे तैसे रेल कर्मियों के चंगुल से वेंडरों छुटा पाया। इसी बीच करीब दस मिनट तक स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रही। ट्रेन के अंदर बैठे यात्री बाहर का दृश्य देखकर सहम गए। उनको नहीं पता कि क्या हुआ। हार कोई अपने आप को बचाने की स्थिति में नजर आया।
=आरपीएफ और जीआरपी भी नहीं रोकपाई हंगामा।
ट्रेन के आने से पहले ही आरपीएफ और जीआरपी को हंगामा होने की सूचना मिल गई थी। ट्रेन के आने से पहले ही दोनों पुलिस फोर्स स्टेशन पर पहुंच गई थी। लेकिन ट्रेन आने के बाद हंगामे को नहीं रोक पाई। आखिर में जान पुलिस ने सख्ती दिखाई तो रेलकर्मी वापस हो गए। वही इस दौरान पुलिस फोर्स और रेलकर्मियों के बीच गहमा गहमी हुई।
