Jammu Kashmir: सुंदरबनी सेक्टर में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, राजौरी में मीनका और बेरीपट्टन गांवों की घेराबंदी, तलाश अभियान जारी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे एक गांव के ऊपर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सोमवार तड़के बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सुंदरबनी सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन
अधिकारियों के अनुसार, रविवार देर रात सुंदरबनी सेक्टर के अग्रिम गांवों मीनका और बेरीपट्टन के ऊपर ड्रोन जैसी एक संदिग्ध वस्तु मंडराती हुई देखी गई। संदिग्ध ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था और कुछ समय तक भारतीय क्षेत्र में रहने के बाद वापस नियंत्रण रेखा के पार लौट गया।
सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
ड्रोन की गतिविधि का पता चलते ही सुरक्षाबलों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सोमवार सुबह होते ही सुरक्षाबलों द्वारा सघन तलाश अभियान (सर्च ऑपरेशन) शुरू किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह जांच करना था कि क्या पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ के दौरान कोई नशीले पदार्थ या हथियार तो नहीं गिराए थे।
अधिकारियों ने बताया कि गहन छानबीन और तलाशी अभियान के दौरान इलाके से कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। सुरक्षाबल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
ये भी पढ़ें :
