Barabanki News : जिला पंचायत बाराबंकी को मिला ISO प्रमाण पत्र, गुणवत्ता और पारदर्शिता की मिली पहचान
बाराबंकी, अमृत विचार। जिला पंचायत बाराबंकी को प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और दक्षता के उत्कृष्ट मानकों के लिए ISO 9001:2015 (क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम) का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाणन इंटरनेशनल एक्रिडिटेशन फोरम के सदस्य वीआरसी सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जारी किया गया।
प्रमाण पत्र वीआरसी सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश धर द्विवेदी, गुणवत्ता सलाहकार संस्था वर्डिक्ट सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमिला सिंह एवं गुणवत्ता सलाहकार ओ.पी. यादव ने संयुक्त रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और अपर मुख्य अधिकारी आशुतोष कुमार को सौंपा।
इस मौके पर बताया गया कि ISO प्रमाणन जिला पंचायत की बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे आमजन को अधिक गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण विकास कार्यों में तकनीकी दक्षता और कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलेगी। गुणवत्ता सलाहकार ओ.पी. यादव ने प्रमाणन प्रक्रिया में सहयोग देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।
उन्होंने कार्याधिकारी पल्लवी यादव, अभियंता रवीन्द्र सिंह, नाजिर निखिल सिंह सहित सभी कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। खबर रीराइट करके दे seo के साथ... जरूरत के हिसाब से खबर में सबहेड भी लगाओ
