Bareilly News : फैक्ट्री में निवेश के नाम पर महिला से ठग लिए 25 लाख

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

किराए पर रहने वाले युवक और उसकी मां ने दिया धोखा

बरेली, अमृत विचार। किराये पर रहने वाले मां-बेटे ने मकान मालिक को फैक्ट्री में निवेश कराकर मोटा फायदा होने की बात कहते हुए 25 लाख रुपये ले लिए। अब रुपये वापस मांगने पर वे उन्हें धमका रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीलीभीत रोड स्थित विष्णु धाम कॉलोनी निवासी राखी गंगवार पत्नी कृष्णपाल गंगवार ने बताया कि 2023 में उनके मकान में रामपुर के चाऊपुरा वार्ड 11 निवासी रोहित कुमार और उसकी मां किराए पर रहते थे। दोनों ने बताया कि उन्होंने परसाखेड़ा में किराये का गोदाम लेकर उसमें बोतल बनाने की फैक्ट्री लगाई है। मोटा मुनाफा होता है। रोहित ने राखी से फैक्ट्री में पार्टनर बनने के लिए कहा तो वह उनकी बातों में आ गई और लगभग 25 लाख रुपये उन्होंने रोहित को दे दिए। इसके साथ ही रोहित ने जबरन उनकी सोने की चेन अपने लॉकर में रख ली। आरोप है कि मां-बेटे ने उनके द्वारा तैयार किए गए कागजात भी अपने पास में रख लिए है। इसके साथ ही वह उनसे 10 लाख रुपये की मांग भी कर रहे है। साथ ही उन्हें धमकी भी दे रहे है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एडीजी से की। जिसके बाद इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार