Barabanki News: दीवार काटकर मोबाइल शॉप में घुसे चोर, गल्ले में रखी नकदी और कीपैड फोन गायब; 80 हजार का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। कस्बे के बछरावां चौराहे पर स्थित एक मोबाइल दुकान में शुक्रवार रात सेंध लगाकर चोर करीब 59,800 रुपये की नकदी और करीब ₹20 हजार कीमत के 20 कीपैड मोबाइल चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

घोसियाना वार्ड निवासी तौकीर अहमद की शीबा मोबाइल एंड वॉच हाउस नाम से दुकान है, जहां मोबाइल, घड़ियों की बिक्री के साथ मनी ट्रांसफर का कार्य भी होता है। पीड़ित के अनुसार वह शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह दुकान खोलने पर सेंधमारी का पता चला।

बताया गया कि चोरों ने पहले दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद बगल की दीवार काटकर दुकान में घुसे और गल्ले में रखे ₹59,800 तथा 20 कीपैड मोबाइल लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और कस्बा चौकी प्रभारी कपिल देव यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें : 
Sultanpur News : दिल्ली के चिकित्सक से 10.65 लाख लेकर गायब हुई अवॉर्ड कंपनी, सुलतानपुर में दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा

 

 

संबंधित समाचार