हल्द्वानी: सौहार्द जन सेवा समिति महिलाओं को देगी हस्त निर्मित उत्पादों का प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। सौहार्द जन सेवा समिति की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुहिम शुरू की गई है। इसके लिए उन्हें हस्त निर्मित उत्पादों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ सकें। इस क्रम में मंगलवार को निशुल्क कढ़ाई व हस्त निर्मित वस्तुओं के प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया …

हल्द्वानी,अमृत विचार। सौहार्द जन सेवा समिति की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुहिम शुरू की गई है। इसके लिए उन्हें हस्त निर्मित उत्पादों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ सकें।

इस क्रम में मंगलवार को निशुल्क कढ़ाई व हस्त निर्मित वस्तुओं के प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर भाजपा को प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने केंद्र की शुरुआत कर शुभकामनाएं दीं।

संस्था की अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने बताया कि महिलाओं को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण और जरूरतमंद महिलाओं को इसके लिए चिन्हित कर प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वह जागरूक बन जीविकोपार्जन कर सकें। साथ ही आगे अन्य स्तर के कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। बताया कि सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण का संचालन मोना गढ़िया द्वारा किया जाएगा।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, क्षेत्रीय पार्षद चंद्र प्रकाश, पर्यावरणविद् मदन सिंह बिष्ट, परमजीत सिंह पम्मा, संस्था की संरक्षक पीसी पंत, सचिव पूर्णिमा रजवार, मीडिया प्रभारी पूजा भोला, सह उपाध्यक्ष मीरा उनियाल, सदस्य भावना रावत, शांति जीना, कुसुम दिगारी, वंदना शर्मा मौजूद रहे।

संबंधित समाचार