देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत में सुधार
देहरादून, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से घिरे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत की तबीयत में अब सुधार हो रहा है। इस बीच उनकी पत्नी रेणुका रावत और बेटी अनुपमा को भी दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक हरीश रावत के आक्सीजन स्तर में अब सुधार हो रहा है। पूर्व …
देहरादून, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से घिरे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत की तबीयत में अब सुधार हो रहा है। इस बीच उनकी पत्नी रेणुका रावत और बेटी अनुपमा को भी दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक हरीश रावत के आक्सीजन स्तर में अब सुधार हो रहा है।
पूर्व सीएम हरीश रावत के प्रवक्ता सुरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक हरीश रावत अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। रावत की पत्नी और बेटी की भी एम्स में ही स्वास्थ्य जांच की जा रही है। उधर हरीश रावत के स्वास्थ्य की शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा आदि ने जानकारी ली। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उनकी पत्नी रेणुका रावत, बेटी अनुपमा में गुरुवार को कोरोना संक्रमण पाया गया था। इसके बाद हरीश रावत के फेफड़ों में संक्रमण मिला तो उन्हें एअर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजा गया था।
