अलीगढ़: पशुपालन विभाग में लाखों रुपए के फर्जी बिलों का हुआ भुगतान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पशुपालन विभाग अलीगढ़ में लाखों के फर्जी बिलों का भुगतान किया गया। जांच के बाद दोषी विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अपर निदेशक पशुपालन, अलीगढ़ डॉ. सुशील कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वर्ष 2008-09 से वर्ष …

लखनऊ। पशुपालन विभाग अलीगढ़ में लाखों के फर्जी बिलों का भुगतान किया गया। जांच के बाद दोषी विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अपर निदेशक पशुपालन, अलीगढ़ डॉ. सुशील कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वर्ष 2008-09 से वर्ष 2017-18 तक एफएमडीसीपी के अंतर्गत वाहनों के किराये और डीजल पर भुगतान में शासकीय धन के दुरुपयोग के संबंध में अजय कुमार शर्मा राष्ट्रीय महासचिव नागरिक कल्याण भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण समिति हाथरस ने एक शिकायत डीएम हाथरस से की थी।

आरोप लगाया था कि कार्यालय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हाथरस में वर्ष 2008-09 से वर्ष 2017-18 तक एफडीसीपी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत गाड़ियों, डीजल व मानदेय यात्रा भत्ता के नाम पर फर्जी भुगतान किए गए हैं। इस पर डीएम ने परियोजना निदेशक डीआरडीए अश्वनी कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया।

कमेटी द्वारा की गई जांच में करीब 13 लाख रुपयों का फर्जी भुगतान किये जाने की पुष्टि हुई। इसके चलते विभाग द्वारा श्याम प्रकाश पाराशर फार्मासिस्ट पशु चिकित्सालय मुरसान, सुधीर कुलश्रेष्ठ फार्मासिस्ट पशु चिकित्सालय सदर, हरप्रसाद सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट हाथरस, राकेश पाठक सहायक लेखाकार कार्यालय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हाथरस के खिलाफ धारा 409 में मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

संबंधित समाचार