भगवान भाव के भूखे होते हैं, धन के नहीं: आचार्य सुरेंद्र

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भगवान तो भाव के भूखे होते हैं धन के नहीं, श्रद्धा से अर्पित की गयी धूल भी परमात्मा सहर्ष स्वीकार कर लेते हैं। यह बातें विकासखंड पूराबाजार के अंजना मजरे हरिनरायनपुर केशवपुर स्थित प्राचीन बाबा परमहंस के तपोस्थली पर चल रही श्रीमद् भागवत के समापन अवसर पर कथा व्यास आचार्य सुरेंद्र महाराज ने कही। …

अयोध्या। भगवान तो भाव के भूखे होते हैं धन के नहीं, श्रद्धा से अर्पित की गयी धूल भी परमात्मा सहर्ष स्वीकार कर लेते हैं। यह बातें विकासखंड पूराबाजार के अंजना मजरे हरिनरायनपुर केशवपुर स्थित प्राचीन बाबा परमहंस के तपोस्थली पर चल रही श्रीमद् भागवत के समापन अवसर पर कथा व्यास आचार्य सुरेंद्र महाराज ने कही।

कथा व्यास कहते हैं कि भाव से किया गया भजन ही सार्थक होता है। सशरीर भजन करते रहिए उसका कोई मतलब नहीं हैं। जबकि भाव से परमात्मा के स्मरण मात्र से मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा मिलता है और आत्मबल मजबूत होता है। कथा व्यास ने कहा कि जीवन जीने की आदर्शमय शैली में प्रत्येक क्षण त्याग, समर्पण और करुणा के भाव जन्म लेते हैं।

जहां शत्रु के प्रति दया हो और सभी में ईश्वर का रूप नजर आने लगे वही धर्म है। कथा व्यास ने सुदामा चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा ज्ञानी और तपस्वी सुदामा घर बैठे ही प्रभु का दर्शन कर लेते थे परंतु पत्नी के बार-बार आग्रह पर द्वारिका जाने को तैयार हुए।

पढ़ें: UP Election 2022: कांग्रेस विधायक नरेश सैनी के साथ मुलायम के समधी ने थामा बीजेपी का दामन

द्वारिकाधीश दौड़ते हुए सुदामा से मिलने के लिए आए। ह्रदय से लगाकर सभी दुखों को भगवान ने एक क्षण में दूर कर दिया। कथा का समापन भंडारे के साथ हुआ। आयोजक केदारनाथ पांडेय, अधिवक्ता चंद्रमौलि सिंह दिनेश मिश्रा, बृजेश तिवारी, शिक्षक आशुतोष पांडेय व ग्राम प्रधान नंद कुमार यादव रहे।

यूपी चुनाव: पिंक बूथों पर महिला, दिव्यांग पर दिव्यांग कर्मी होगें तैनात

जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक कसरत जारी है। कमिश्नर रोल ऑब्जर्वर नवदीप रिनवा ने विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की मदद के लिए जहां मॉडल बूथ, महिलाओं के लिए पिंक बूथ वही दिव्यांगों के लिए दिव्यांग बूथ बनायें जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि, पिंक बूथ पर महिला और दिव्यांग बूथ पर दिव्यांग कर्मचारी की तैनाती की जाए। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 15 जनवरी तक कोई भी रोड शो, पदयात्रा, साइकल रैली व बाइक रैली का आयोजन नहीं किया जाएगा। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार