जैन समाज की दो आर्यिका श्री 105 माताजी का हुआ मंगल प्रवेश, लखनऊ से शहर में हुआ आगमन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रायबरेली। लखनऊ से विहार कर आर्यिका श्री 105 माताजी का मंगल प्रवेश शहर में हुआ। उनकी जगह-जगह जैन समाज के लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ अगवानी की। जैन समाज की महिलाओं ने मंगल कलश व मंगल गीतों से माताजी ससंघ की मंगल आरती कर के पद प्रक्षालन किया। महान दिगम्बर जैन संत गणाचार्य श्री …

रायबरेली। लखनऊ से विहार कर आर्यिका श्री 105 माताजी का मंगल प्रवेश शहर में हुआ। उनकी जगह-जगह जैन समाज के लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ अगवानी की। जैन समाज की महिलाओं ने मंगल कलश व मंगल गीतों से माताजी ससंघ की मंगल आरती कर के पद प्रक्षालन किया।

महान दिगम्बर जैन संत गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज की सुशिष्या श्रमणी आर्यिका 105 विकाम्या श्री माता जी व विगूंजन माता श्री समेत चार परमपूज्य माता जी का मंगलप्रवेश जैन मंदिर में हुआ। जैन समाज के मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने बताया कि परमपूज्य माता जी का मिर्जापुर में नवनिर्माण जैन मंदिर हेतु विहार चल रहा है।

इस दौरान माता जी ने शहर में मंगल प्रवेश की।इसके उपरांत चारो माता जी ने जैन में भगवान के दर्शन किये। आर्यिका संघ ने रात्रि विश्राम जैन मंदिर में किया। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन व स्थानीय जैन समाज ने कहा कि ऐसी वात्सल्य प्रेमी, करुणामयी मां विकाम्या श्री माता जी ससंघ का पावन सानिध्य हम सभी के लिए बहुत स्वर्णिम समय है।

इस मौके पर हेमन्दरर जैन,एस के जैन,अनिल जैन,सनी जैन,राकेश जैन पूजा जैन,उर्मिला जैन,रजनी जैन,रेखा जैन,प्रियंका जैन ,अतुल जैन,अजय जैन,आरके जैन,अनुराधा जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

रायबरेली: यादव, मौर्य गठजोड़ को तोड़ना सभी के लिए बड़ी चुनौती, जानें पूरा मामला…

बदले सियासी माहौल ने ऊंचाहार विधानसभा में नया जातीय समीकरण बना दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ओर से भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने के बाद ऊंचाहार विधानसभा में दो बड़ी ओबीसी जातियों के मिलन से अन्य दलों की गणित गड़बड़ा गयी है। नए समीकरण में यादव व मौर्य मतदाताओं का गठजोड़ तोड़ना अन्य दलों के लिए बड़ी चुनौती है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: यादव, मौर्य गठजोड़ को तोड़ना सभी के लिए बड़ी चुनौती, जानें पूरा मामला…

संबंधित समाचार