अयोध्या: निर्मल खत्री ने गुलाम नबी पर कसा तंज, कहा- जो निडर हैं वो कांग्रेसी, जो डर गए वो आजाद हैं
अयोध्या। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने पर पूर्व कांग्रेस सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने भाजपा को भी निशाने पर लिया है। साथ ही उन्होंने एक ट्वीट भी किया है ‘जो निडर हैं वो कांग्रेसी हैं जो डर गए वो आजाद हैं’। पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने कहा कि संभवता …
अयोध्या। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने पर पूर्व कांग्रेस सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने भाजपा को भी निशाने पर लिया है। साथ ही उन्होंने एक ट्वीट भी किया है ‘जो निडर हैं वो कांग्रेसी हैं जो डर गए वो आजाद हैं’। पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने कहा कि संभवता कांग्रेस ने गुलाम नबी को इसलिए पार्टी में रखा था क्योंकि वह कश्मीर से थे और चुनाव में पार्टी के लिए बड़ा मुस्लिम चेहरा बनेंगे, लेकिन वह पार्टी के इरादों पर खरे नहीं उतरे।
गुलाम कांग्रेस के भीतर छिपे हुए गद्दार थे। अच्छा हुआ कि वह चले गए। निर्मल खत्री ने कहा कि उनकी भाजपा से घनिष्ठता उसी दिन सामने आ गई थी। जब राज्यसभा से रिटायरमेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी भावुक होकर तारीफ की थी। इसके बाद उन्हें पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया। भाजपा और मेहरबान तब हुई जब रिटायरमेंट के बाद उनसे बंगला खाली नहीं कराया गया।
ये तीन बातें पहले से ही उन्हें भाजपा का करीबी बनाने लगी थी। अब भाजपा की रणनीति यह है कि कश्मीर में आने वाले विधानसभा चुनाव में आजाद को या तो सपोर्ट करेगी या फिर अगर आजाद पार्टी बनाते हैं तो उनकी पार्टी को भाजपा एलायंस में शामिल करेगी। कुल मिलाकर चुनाव को ही देखते हुए भाजपा आजाद को गोद लेने का काम करेगी।
यह भी पढ़ें:-रिश्ते खत्म! कांग्रेस से ‘आजाद’ हुए कई और नेता, गुलाम नबी बनाएंगे नई पार्टी
