अयोध्या: शहर में रविवार को निकलेगा बारावफात जुलूस
अमृत विचार, अयोध्या। तीन दिवसीय जश्न ईद मिलादुन्नबी मनाये जाने के साथ रविवार को सुबह 10 बजे मरकजी मस्जिद टाटशाह से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। बारावफात जुलूस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके पहले चौक में शुक्रवार की देर शाम जश्ने ईद मीलादुन्नबी पर जलसा हुआ, जिसमें उलेमाओं ने तकरीर की। उलेमाओं …
अमृत विचार, अयोध्या। तीन दिवसीय जश्न ईद मिलादुन्नबी मनाये जाने के साथ रविवार को सुबह 10 बजे मरकजी मस्जिद टाटशाह से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। बारावफात जुलूस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके पहले चौक में शुक्रवार की देर शाम जश्ने ईद मीलादुन्नबी पर जलसा हुआ, जिसमें उलेमाओं ने तकरीर की। उलेमाओं ने पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मत साहब के व्यक्तित्व व कृतिव्य को बयान करने के साथ उनकी सीरत पर अमल करने की मुसलमानों से अपील की।
मरकजी अंजुमन तबलीग अहले सुन्नत जामा मस्जिद टाट शाह के तत्वावधान में 2 दिवसीय जलसा ईद मिलादुन्नबी का आयोजन 7 व 8 अक्टूबर को किया गया। चौक एकदरा बाहर, कोठा पार्चा, सुभाषनगर, अशफाक उल्ला कालोनी में लंगर ए रसूल का आयोजन हुआ। 9 अक्टूबर को दिन में 10 बजे जामा मस्जिद टाट शाह से ऐतिहासिक जुलूस ए मुहम्मदी निकाला जाएगा, जिसमें नगर की लगभग 58 अंजुमने व अखाड़े शामिल होंगी।
जश्ने ईद मीलादुन्नबी के अवसर पर शहर के सुभाषनगर, पुरानी सब्जी मंडी, राठहवेली, बेनीगंज सहित अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भव्य सजावटी की गयी है। मुस्लिमों ने अपने घरों में हरे झंडे लगाये हैं और जगह-जगह आडियो पर मोहम्मद साहब की शान में नातख्वानी सुनाई जा रही है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा के व्यापाक इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था भी रविवार सुबह से बदली जाएगी।
यह भी पढ़ें… लखनऊ में 11 साल बाद शुरू हुआ इंडियन रोड कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन
