हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 : BJP 26 तो Congress 39 सीट पर आगे 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है। हिमाचल में 59 स्थानों पर वोटों की गिनती की जा रही है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीन, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से यह जानकारी मिली है। हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए चुनावों की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।

राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है। हिमाचल में 59 स्थानों पर वोटों की गिनती की जा रही है। पहले 30 मिनट में डाक मतपत्रों की गिनती हुई, जिसके बाद साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गणना आरंभ की गई। 

ये भी पढ़ें : Bypoll Election Results 2022 : लोकसभा की एक, विधानसभा की 6 सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

संबंधित समाचार