बहराइच: नशे में युवक ने अपनी ही गर्दन काटी, हालत गंभीर 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

तहसील के सामने मिला घायल युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

अमृत विचार, नानपारा/ बहराइच। जिले के नानपारा तहसील के सामने एक युवक घायल अवस्था में बृहस्पतिवार शाम को पड़ा मिला। पुलिस और परिवार के मुताबिक युवक ने स्वयं नशे में अपने गले को काट दिया। उसे गाभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम फुलवरिया निवासी मंजूर (38) पुत्र जाहिद अली बृहस्पतिवार शाम को नानपारा तहसील के सामने घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसकी गर्दन कटी हुई थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नानपारा पहुंचाया गया। साथ ही परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायल युवक का सीएचसी के डॉक्टरों ने इलाज किया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। युवक नशे की हालत में था। घायल की मां नाजमा ने बताया कि बेटा चार दिन से घर से लापता था। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। बेटे ने स्वयं गला काटा है। साथ ही गांव के लोगों ने उसकी पहचान की है।

ये भी पढ़ें-लखनऊ: वैवाहिक कार्यक्रम में अधेड़ को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट  

संबंधित समाचार